फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक बाधिर बच्चे के गायब होने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मूकबाधिर स्कूल से निकला बच्चा थाने से मिला
मोदीपुरम। मूक बाधिर स्कूल में पढ़ने वाला एक बच्चा शुक्रवार को स्कूल से बिना बताए बाहर निकल गया। बच्चा हाईवे पर पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति उसे पकड़कर थाने ले गया। मूक बाधिर होने के कारण बच्चा कुछ बता नहीं पा रहा था। स्कूल से बच्चा गायब होने के पर स्कूल प्रबंधक में हड़कंप मच गया। कर्मचारी बच्चे की तलाश में जुट गए। हालांकि बाद में बच्चे के परिजन और स्कूल प्रबंधक कमेटी थाने पहुंची और पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के गांव काशी का रहने वाला वाहिद मूकबाधिर है। वह पल्लवपुरम फेज दो स्थित मूक बाधिर वाणी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर भी लगा हुआ था। बच्चा किसी तरह शिक्षक से बचकर स्कूल के बाहर आ गया और स्कूल से बाहर वह हाइवे पर पहुंच गया। बच्चे को रोते देख एक व्यक्ति उसे पकड़कर थाने ले गया। बच्चे से उसके परिजनों के बारे में पूछने का प्रयास किया, लेकिन वह बता नहीं पाया। इस बीच बच्चे के गायब होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन और कर्मचारी उसकी तलाश में लग गए। थाने में बच्चे की सूचना मिली तो स्कूल के शिक्षक वहां पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को फोन करके बुलवाया। इसके बाद बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। एसएसआई महेश शर्मा का कहना है कि बच्चा स्कूल से चला गया था, परिजनों और स्कूल प्रबंधन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें