मेगा कैंपाें में ले कनेक्शन और बिल कराए ठीक
मेरठ। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत शनिवार को पीवीवीएनएल के सभी 14 जिलों में मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में उपभोक्ताओं को न केवल नए कनेक्शन जारी होंगे बल्कि उपभोक्ताओं के गलत बिलों को भी ठीक किया जाएगा। इस संबंध में पीवीवीएनएल एमडी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्र्रेंसिंग के जरिए कंपनी के सभी अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरंजन ने बताया कि कार्यदायी संस्थाएं एवं विभागीय टीम घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को सूचीबद्ध कर अधिक से अधिक आईडी एकत्रित करे। जिससे कि शिविरों का लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सके। उन्होंने गांव व मजरों में समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।