वेद स्कूल के बच्चों ने किया वर्ल्ड ट्यूब का निर्माण
मोदीपुरम। सिवाया स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों द्वारा किए गए आविष्कारों का प्रस्तुतीकरण किया गया। बच्चों ने वर्ल्ड ट्यूब व वर्ल्ड टॉप नामक दो वेबसाइटों को सजृन कर तकनीकी की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ा।
विद्यालय के चेयरमैन अजित कुमार ने स्कूल प्रांगण में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि विद्यालय के ब्रिजेश, राजपूत, आयुष यादव, अविरल कौशिक, देव चौहान ने एक साल की कड़ी मेहनत से वेब और ऐप बनाया है। बच्चों ने भारत का पहला वीडियो शेयरिंग ऐप और वेब बनाया है। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई इन बेवसाइटों की विशेषताएं बताते हुए कहा कि इस वेब से आप पेज बना सकते है। मित्रों के साथ फोटो शेयर कर सकते है। ब्लॉग बना सकते है। फोटो एलबम बना सकते है। फोटो एचडी में दिखाई देगी। फोटो क्वालिटी का लोस नहीं होगा। गेम भी खेल सकते है। अपने आसपास के लोगों को देख सकते है। वीडियो डाउनलोड कर सकते है। ऐप भी ऐ आई (आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस) सिस्टम से लेस है और साथ ही आपको टूथ फाइंडर फीचर का प्रयोग किया गया है। जिसमें आप अपनी राय दे सकते है। इस ऐप में कोई फेक न्यूज नहीं मिलेगी तथा नए रोजगारों को प्रदान करेगी। विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक सलीम, चेयरपर्सन बेबी विहान, प्रधानाचार्य परमिंदर सिंह ने सभी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान मीनू तोमर, शिखा बाली, राधिका शर्मा, मोनिका सोम, आंचल, कपिल राणा, विनय वर्मा, आदि मौजूद रहे।