फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, बिजली बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदाकर्मियों का दिन में सामूहिक इस्तीफा, देर शाम को वापस
विज्ञापन

मेरठ। एक्सईएन के गार्ड द्वारा संविदाकर्मी पर पिस्टल तानने के बाद बिगड़ी संविदा कर्मचारी की तबीयत के मामले में सभी संविदाकर्मियों ने दिन में सामुहिक इस्तीफा दिया। अधीक्षण अभियंता के साथ हुई वार्ता के बाद देर शाम इस्तीफा वापस ले लिया गया। अधीक्षण अभियंता ने न्यायपूर्वक जांच कराने का आश्वासन दिया है।
लिसाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र में काम करने वाले संविदा कर्मचारी आसिफ की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आसिफ का आरोप है कि उसे बिजली चोरी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जब उसने मामले में हाथ नहीं होना बताया तो अधिशासी अभियंता तृतीय संजय शर्मा के गार्ड ने उस पर पिस्टल तान दी थी। बुधवार को नौचंदी, हापुड़ रोड प्रथम, हापुड़ रोड द्वितीय, रंगोली, विकासपुरी, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड बिजलीघर के संविदा कर्मियों ने काम बंद कर सामूहिक रूप से इस्तीफे देने का एलान कर दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता ऑफिस पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी मोहम्मद कासिफ ने बताया कि अधिशासी अभियंता तृतीय के खराब रवैये और गार्ड द्वारा पिस्टल तानने से कर्मचारी अस्पताल में भर्ती है। मुख्य अभियंता के नहीं मिलने पर समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता के नाम शिकायती पत्र रिसीव कराया। जिसमें सभी का वेतन और पीएफ का भुगतान कराने की मांग की गई है। देर शाम अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने संविदा कर्मचारी सेवा समिति पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में अधिशासी अभियंता संजय शर्मा भी शामिल हुए। मामले की न्यायपूर्वक जांच कराने और कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आश्वासन पर समझौता हो गया। इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अमित खारी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद कासिफ, रामभूल सैनी, देवेंद्र सलीम, हरेंद्र, शोएब खान, महताब, नफीस, ताहिर, राजकुमार, गौरव सोम, अबरार हैदर, प्रवीण, हरीश चौहान, कपिल, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बारिश में बेपटरी हुई बिजली
बारिश के बाद शहर की बिजली बेपटरी हो गई। सामूहिक इस्तीफे देने वाले संविदा कर्मियों के काम नहीं करने पर बारिश में हुए फाल्ट घंटाें तक अटैंड नहीं हो सके। मामला गंभीर होने पर अधिकारियों ने ठेकेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था कराकर फाल्ट ठीक कराए।
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
विभाग में काम करने वाले संविदा कर्मचारी ठेकेदार के हैं। इनके त्यागपत्र देेने का कोई औचित्य नहीं है। एमडी ने मामले की जांच उन्हें सौंपी है। शाम को कर्मचारी यूनियन नेताओं के साथ वार्ता में समझौता हो गया। कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। तीन दिन में जांच पूरी कर मुख्य अभियंता को सौंपनी है। इसके बाद मुख्य अभियंता एमडी को रिपोर्ट देंगे।
संजीव राणा, अधीक्षण अभियंता शहर

खास बातें:
- एक्सईएन के गार्ड द्वारा संविदाकर्मी पर पिस्टल तानने का मामला
- कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य अभियंता ऑफिस पहुंचे कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें