फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर सरधना नगर के 14 तालाब कब होंगे कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के चौदह तालाबों पर कब्जा
विज्ञापन

एक साल पहले 9 जुलाई को जारी किये थे कई लोगों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। नगर पालिका द्वारा एक वर्ष पूर्व तालाब और नालों की भूमि से कब्जा हटाने को लेकर कब्जा धारकों को पंद्रह दिनों के भीतर कब्जा हटा लिये जाने के लिये नोटिस जारी किये थे। हालांकि तालाब व नालों की भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका। एसडीएम और पालिका ईओ के स्थानांतरण होने के बाद फिलहाल अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाओ अभियान ठंडे बस्ते में हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा कई बार नजूल और पालिका के रिकार्ड में दर्ज चौदह तालाबों की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिये अभियान चलाए गए। लेकिन एक वर्ष पूर्व 9 जुलाई 2017 को तत्कालीन पालिका ईओ निरूपमा प्रताप ने कब्जा हटाने के लिये नोटिस जारी किये। जिसमें कब्जा धारकों को 15 दिनों में कब्जा हटाने के लिये अल्टीमेटम दिया। जिसके बाद ईओ और फिर एसडीएम राकेश कुमार का भी स्थानांतरण हो गया। लेकिन तालाब और नालों की भूमि पर अवैध कब्जे बरकरार हैं। मोहल्ला कुम्हारान के पास तालाब व नालों की जद में जिन लोगों के अवैध कब्जे थे उन्हें चिह्नित कर नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें शमीम पुत्र नजीर, जेबूनिशा पत्नी इस्लामुद्दीन, यूनुस पुत्र रफीक, फारूख पुत्र यामीन, सलीम पुत्र बशीर, शहजाद पुत्र उमरद्दीन, गफूर पुत्र मजीतुल्ला, नसरूद्दीन एवं सपा नेता डॉ. शाहिद पुत्र यासीन समेत चौदह लोग शामिल थे। लेकिन एक वर्ष बाद भी तालाब व नालों की भूमि पर अवैध कब्जे बरकरार हैं। इस संबंध में पालिका के नजूल लिपिक मनोज कुमार ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है कि अधिकारी एक्शन कब लेते हैं। यह उन पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें