फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन मुक्त कराने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ग्राम सीना स्थित नंबरदार फार्म में शनिवार को मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक समेत कई अधिकारियों ने आम का लुत्फ उठाया। इस दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने, एक पौधा अवश्य लगाने को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, तहसीलदार अशोक गुप्ता, सीओ यूएन मिश्रा, बीडीओ परीक्षितगढ़ रवि आदि ने शिरकत की। सभी ने आम के साथ दूध एवं पकौड़ी का भी स्वाद लिया। यहां हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत एवं सुंदर भारत के सपने को हम सभी को मिलकर साकार करना है। इसके लिए हमें सबसे पहले देश को पॉलिथीन मुक्त बनाना होगा। पॉलिथीन के चलते आज तालाब, नाले आदि अटे हुए हैं। जिस कारण शहर से लेकर गांव तक में बारिश के समय जलभराव की स्थिति बनी रहती है। यही नहीं सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की भी पॉलिथीन निगल जाने से मौत हो जाती है। उन्होंने सभी को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने एवं आने वाली पीढ़ी को साफ सुंदर भारत देने के लिए हमें अभी से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने एवं एक पौधा लगाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने पार्टी में मौजूद सभी लोगों को संकल्प दिलाया और एक हजार पौधे रोपित करने की बात कही। मैंगो पार्टी में गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां रामकरण, संजीव, रजत, विवेक मावी, राजीव, संतोष कुमार, इरफान ठेकेदार, बबलू, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मैंगो पार्टी के आयोजन में जुटे राजनीतिक दलों पदाधिकारी एवं अधिकारी
ग्राम सीना में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें