फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में टॉपर छात्राओ को छात्रवृति वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेधावियों को छात्रवृत्ति वितरित
दौराला। मटौर स्थित श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सभी कक्षाओं में टॉप करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि यह छात्रवृत्ति उनकी बेटी द्वारा अपनी दादी स्व. भूरोदेवी की स्मृति में आयोजित की जाती है। प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाली छात्राओं को 2100 रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल राजवीर सिंह आर्य ने की। इस दौरान राजवीर सिंह आर्य ने प्रधानाचार्या के इस प्रयास को बहुत सराहा और कहा कि इससे छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक मेहनत से पढ़ाई करेगी। प्रधानाचार्या ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इसी विद्यालय की छात्राओं को यह छात्रवृत्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार को इससे लाभान्वित छात्राएं लवी शर्मा, ईशा, अनु, आंचल, समरीन, शगुफ्ता, रुपल, मानसी आदि रही। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई के प्रति जागरुक करना है। इनके अलावा इस वर्ष जिले में हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को भी यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मिथलेश राणा, सुधा रानी, सुनीता रानी, निधि सक्सेना, कल्पना, ममता मित्तल, सविता, अनुराधा आदि मुख्य रुप से मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें