10 जुलाई तक लें बीए द्वितीय व तृतीय कक्षा में प्रवेश
रोहटा। रासना स्थित डिग्री कॉलेज में यूजी व पीजी कक्षाओं में ऑनलाइन चल रहे प्रवेश की वरीयता सूची चस्पा कर दी गई है। वहीं बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष के प्रवेश 10 जुलाई तक किए जाने की जानकारी प्राचार्य डॉ. नंद कुमार ने दी है। एमए द्वितीय वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया भी शीघ्र करने की बात कही है।