जलभराव के विरोध में प्रदर्शन
मवाना। जलभराव के विरोध में महिलाओं ने सभासद बीना चौहान के नेतृत्व में पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पालिका पालिका चेयरमैन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
नगर के चौहान चौक स्थित मंदिर वाली गली में जलभराव को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। शिकायत के बाद भी नगर पालिका का कोई कर्मचारी मौके पर न पहुंचने के बाद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने कई बार मामले की जानकारी पालिका में दी, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिस पर वार्ड सभासद बीना चौहान के नेतृत्व में महिलाओं ने हंगामा किया और जल्द सफाई की मांग की।
नालों में गंदगी से सड़कों पर जलभराव
मवाना। मानसून के साथ ही नगर के नालों की पोल खुल गई। बृहस्पतिवार दोपहर नालों में अटी गंदगी के कारण सड़कों पर नाले का पानी उतर आया। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका ने बड़े नालों की तली झाड़ सफाई के लिए 18 लाख का ठेका छोड़ा था। परंतु नगर के बीचों बीच नालों की सफाई के लिए पालिका के पास कोई योजना नहीं है। मानसून की पहली बरसात में नगर के लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। वहीं, बृहस्पतिवार को बिन बरसात ही सड़कों पर जलभराव हो गया। नालों की सफाई अब तक पालिका ने नहीं कराई है। इस संबंध में चेयरमैन अय्यूब कालिया ने कहा कि तत्काल नालों की सफाई कराई जाएगी।