फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग स्थित मौड़ खुर्द के निकट बुधवार को दो बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर हालात गंभीर होने पर दो युवकों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी राजमार्ग से शाम को दानिश उर्फ लड्डन (19) और समीर पुत्र बाबू निवासी राजपुर तिलौरा पल्सर बाइक पर सवार होकर रामराज की ओर से लौट रहे थे। वहीं, यामाहा बाइक पर पिंकू (20) पुत्र हीरानाथ और गुलजार पुत्र इलियास निवासी महमूदपुर सिखेड़ा रामराज की ओर जा रहे थे। इन दोनों बाइक की मौड़ खुर्द के सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। उन पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर इधर-उधर जा गिरे। हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दानिश और पिंकू को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस के मुताबिक घायलों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों और राहगीरों की भीड़ लग गई। इससे यातायात बाधित हो गया। दरोगा महेंद्र शर्मा के मुताबिक घायलों में बहसूमा के गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी गुलजार एवं मुजफ्फरनगर के गांव राजपुर तिलौर निवासी समीर बताए गए हैं। वहीं, मृतक दानिश के पिता दिलशाद और पिंकू के पिता हीरानाथ ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वर्जन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर से गंभीर रूप से घायल दानिश और पिंकू को बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं, घायल समीर और गुलजार का उपचार किया जा रहा है।- डॉ. सतीश भास्कर, प्रभारी सीएचसी हस्तिनापुर
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार चारों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। जिस कारण उनको ज्यादा चोट लगी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर रही है। -अजय चौधरी, प्रभारी थाना बहसूमा
विज्ञापन

मुख्य बातें
मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर मौड़ खुर्द के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें