फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक, एसडीएम व सीओ ने किया कावड़ मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित नहर पटरी कांवड़ मार्ग पर बुधवार को हस्तिनापुर विधायक, एसडीएम एवं सीओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मिली खामियों को चिह्नित कर जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक की निधि से बने कांवड़ मार्ग का बुधवार को विधायक, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, सीओ यूएन मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क सही पाई गई। इस दौरान विधायक ने एसडीएम को सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों को कटवाने और पेड़ों की छंटाई कराने की बात कही। इस पर एसडीएम ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की जानकारी दी। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी।


परिवार की मदद को लेकर एसडीएम से मिले
मवाना। गुजरात में सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए चालक की बेटी बुधवार को विहिप के जिलामंत्री के साथ एसडीएम मवाना से मिली। इस पर एसडीएम ने परिवार को जल्द आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीते शनिवार को चालक बलराज की गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वहां की पुलिस ने चालक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मवाना भेज दिया। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने जाम लगाया था। बेटी शिल्पा ने बताया कि उनकी मां की पहली ही मृत्यु हो चुकी है। पिता ही घर में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। विहिप के जिला मंत्री सौरभ शर्मा बुधवार को शिल्पा को लेकर एसडीएम के पास पहुंचे। एसडीएम ने जल्द ही मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें