फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अमिताभ यादव ने सुनी शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 132 में 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, पेंडिग 67 में 35 निपटीं
विज्ञापन

सरधना।
तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां एसडीएम अमिताभ यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर 132 शिकायतें आईं। इसमें से 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। वहीं पेंडिंग 67 शिकायतों में 65 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
बिनौली रोड निवासी प्रमोद शर्मा ने सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की। बताया कि बिनौली रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान हैं। इसके पीछे खसरा संख्या 2351 व अन्य तीन नंबरों में तालाबों के जोड़ के नंबर दर्ज हैं। जो कि पालिका की सरकारी संपत्ति के रूप में दर्ज हैं। इस भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। मामले में एसडीएम ने पालिका के सफाई पर्यवेक्षक व नजूल लिपिक अशोक कुमार को मौके पर जाकर तत्काल निर्माण बंद कराने के आदेश दिए। कुशावली के ग्रामीणों ने सड़क पर पसरी गंदगी की शिकायत की। शिकायत करने वालों में गगन सोम, गौरव सोम, निखिल कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला निवासी धर्मवीर पुत्र विशाल सिंह ने बताया कि दौराला नगर पंचायत में खसरा संख्या 5 व 11, 28, 40, 47, 61, 62, 64, 67 और 2093 स्थित है। जिस पर दौराला चीनी मिल के अधिकारियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसडीएम ने ईओ दौराला को मौके पर जाकर जांच कराने के लिए निर्देशित किया। सलावा निवासी दिनेश ने तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। भामौरी निवासी राहुल ने टंकी की फटी पाइपलाइन को सही कराने की मांग की। इस मौके पर तहसीलदार व इंस्पेक्टर सरधना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें