फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीन की तलाश में मुरादनगर नहर तक पहुंची पुलिस, नही मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीन की तलाश में मुरादनगर नहर तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन

मुरादनगर गंगनहर मेें मिले दो शवों की पुलिस ने कराई शिनाख्त
पांच दिनों से दौराला पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगनहर में तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
केमिकल फैक्ट्री से लापता फायरमैन की तलाश में पुलिस और परिजनों ने सरधना गंगनहर से मुरादनगर गंगनहर तक उसकी तलाश की। पांच दिन बाद भी फायरमैन का अभी तक सुराग नहीं लगा है। हालांकि मुरादनगर गंगनहर में मिले दो शवों की परिजनों ने शिनाख्त की मगर प्रवीन का कोई सुराग नहीं लगा।
पल्लवपुरम फेज एक 30 वर्षीय प्रवीन चौधरी पुत्र जोगेंद्र सिंह दौराला शुगर मिल की केमिकल फैक्ट्री में एक ठेकेदार के अधीन फायर मैन की नौकरी करता था। गुरुवार को ड्यूटी पर जाने के बाद से वह घर वापस नहीं लौट। वहीं, अगले दिन दौराला पुलिस ने सरधना मार्ग स्थित एक नलकूप पर प्रवीन की बाइक, बैग, लंच बाक्स और टी शर्ट सहित मौके पर खून पड़ा मिला। पुलिस तभी से प्रवीन की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने उसके एक साथी समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में प्रवीन की हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस तभी से लापता प्रवीन की तलाश में गंगनहर में गोताखोरों की मदद से तलाश करने में जुटी है। मगर अभी तक प्रवीन का सुराग नहीं लगा है। पुलिस और परिजन सरधना गंगनहर से मुरादनगर तक उसकी तलाश कर रहे हैं। हालांकि मुरादनगर में दो शवों के मिलने की सूचना पर दौराला पुलिस और प्रवीन के परिजन मौके पर पहुंचे। हालांकि शिनाख्त नहीं हुई। उधर, मंगलवार सुबह दौराला पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगनहर में कई जगहों पर प्रवीण की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, देर शाम तक प्रवीन का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीन की तलाश की जा रही है। मुरादनगर में दो शवों के मिलने पर परिजनों से पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली है। पुलिस और गोताखोरों की टीम गंगनहर पर लगी हुई है। प्रवीन के मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाई की जायेगी। -जगवीर सिंह, कार्यवाहक थाना इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें