फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद व क्षेत्रीय विधायक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एक मार्ग का उदघाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद और विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन
विज्ञापन

माछरा। ब्लॉक क्षेत्र मे भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और विधायक सत्यवीर त्यागी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क शाहकुलीपुर से गोविन्दपुरी वाया सिंहपुर, पसवाडा का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि विकास के मामले में भाजपा सरकार अन्य सरकारों की तुलना में अव्वल रही है।
विज्ञापन

वहीं भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सड़कों का जाल गांवों में फैलाकर ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं दी हैं। ऐसे ही बिजली की भी समस्या का समाधान भी प्रदेश सरकार ने किया है। शाहकुलीपुर से सिंहपुर पसवाड़ा होकर गोविन्दपुरी गांव से ब्लॉक माछरा तक अब आराम से पहुंचा जा सकता है। केन्द्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य चहुमुुंखी विकास करना है। इस दौरान प्रधान मानपुर देवेन्द्र सिंह, प्रधान शाहकुलीपुर संजीव उर्फ पिन्टू, अमित त्यागी, सतेन्द्र रहदरा, इरफान चौधरी, लल्लू सिह, हरवीर पाल सिंह, बॉबी पाल सिंह, मनोज शर्मा गोविन्दपुरी, मनवीर सिंह, दीपक काजला भटीपुरा, विकास, वीर सिंह, रतन सिंह, पवन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मुनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें