फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ को होगा प्रदेशव्यापी धरना
विज्ञापन

मवाना। बड़ा महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं की एक पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में किसानों के गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुख रहा। इसके अलावा बढ़े बिजली के बिलों को लेकर भी चर्चा की गई। पंचायत में नौ जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में डीएम कार्यालय पर होने वाले धरने में पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता अभयराम पहलवान ने की। पंचायत में युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने कहा कि चीनी मिलें अपनी मनमानी कर रही है। प्रदेश सरकर के 15 दिन में गन्ना भुगतान के आदेश के बावजूद भी किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पंचायत में उन्होंने नौ जुलाई को प्रदेशव्यापी एक दिवसीय धरने के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में डीएम कार्यालय पर पहुंचने की अपील की। तहसील अध्यक्ष शो सिंह ने कहा कि एक तरफ गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है और दूसरी तरफ सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि जल्द ही बढ़े बिजली के दामों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जंघेडी निवासी प्रमोद को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया। सभी पदाधिकारियों ने प्रमोद को भाकियू की टोपी पहनाकर बधाई दी। विलियम, जगवीर सिंह, निश्चल चौहान, सर्वेश कुमार, सतेंद्र कुमार, ब्रह्मसिंह, राजू चौहान, मनजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें