अवैध फल मंडी चलाने के आरोपियों को छोड़ा
माछरा। माछरा पुलिस ने रविवार को अवैध फल मंडी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किए तीन लोगों को छोड़ दिया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मेरठ गढ़ मार्ग पर माछरा मुख्य अड्डे पर अवैध रूप से फल मंडी संचालित करने वाले माछरा निवासी राजू अंसारी पुत्र बाबू खां एवं उनके अन्य लोग अवैध रूप से अवैध फल मंडी चलाकर प्रदेश सरकार को राजस्व वसूली का चूना खुलेआम लगा रहे थे जिसमें मंडी समिति सचिव नरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर रमेशचंद राणा, ने अवैध मंडी संचालन को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए मंडी को बंद कराया। रविवार को पुलिस ने माछरा निवासी राजू अंसारी पुत्र बाबू खां, जकीउद्दीन पुत्र बाबू खां तथा सलमान पुत्र युनुस को गिरप्तार करके पुलिस ले गई। पुलिस ने इसमें बड़ा खेल किया उनका चालान न करके थाना पुलिस ने कुछ मामला उनसे समझकर उन्हें थाना किठौर से ही छोड़ दिया गया जो कि क्षेत्र में बड़ा ही चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ किठौर ने बताया कि उक्त मामला उनके संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो दोबारा से कार्रवाई की जाएगी।