फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 60 रोगियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिविर में 60 रोगियों ने कराई जांच
बहसूमा। हंसापुर गांव में रविवार को एनआरआई डॉ. अशोक जैनर के आवास पर एमजे संस्था के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 60 रोगियों की जांच की। डॉ. संजय जैनर व डॉ. विवेक कुमार ने 12 उच्च रक्तचाप, 15 मानसिक, 10 शुगर के रोगियों की जांच कर दवाई वितरित की। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। दिनेश जैनर, राजकुमार, गिरीराज सिंह, हरीश, नवीन जैनर, राजन, आशु आदि मौजूद रहे।

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
बहसूमा। क्षेत्र के एक गांव में परिवार के साथ सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में रविवार को पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस युवक की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रात के समय गांव के एक युवक ने उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिक बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को युवक सोनू के खिलाफ पोस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


एक के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
बहसूमा। पुलिस ने क्षेत्र के रहमापुर निवासी एक युवक के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि रहमापुर निवासी पवन उर्फ पिंटू पुत्र भगत सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें