फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन खत्री ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निशानेबाज आर्यन ने जीता दिल्ली में गोल्ड
मवाना। श्रीराम स्पोर्टस एकेडमी के निशानेबाज आर्यन खत्री ने दिल्ली के एक स्कूल में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार को ग्रामीणों ने निशानेबाज का स्वागत किया। भैंसा गांव निवासी आर्यन खत्री श्रीराम स्पोटर्स एकेडमी में निशानेबाजी की कोचिंग ले रहा है। आर्यन ने दिल्ली के रोहनी स्थित वीएसपीके इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम पीसी गुप्ता चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था, जो 30 जून को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से लगभग 15 सौ निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। कोच रैय्यान रिजवी ने बताया कि आर्यन खत्री ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर मवाना के साथ-साथ मेरठ जिले का नाम रोशन किया है। आर्यन के अलावा मोहन त्यागी, संयम चौधरी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें