फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस बरकरार, 27 से झमाझम के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। तन को झुलसाने वाली गर्मी के तेवर रविवार को भी जारी रहे। सामान्य से ऊपर चल रहे दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं रहा। हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विज्ञानियों ने 27 जून से दो दिन झमाझम बारिश के संकेत दिए हैं। वहीं, दावा किया है कि 29 जून के बाद मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 40.09 डिग्री था, जो रविवार को 40.02 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से थोड़ा बढ़कर 27.04 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्र्रता 58 व न्यूनतम 34 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन निकलते ही सूरज की तपिश बढ़नी शुरू हो गई। गर्म हवाओं और उमस के असर से पूर्वाह्न 11 बजे के बाद ही सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम होनी शुरू हो गई। लू के थपेड़ों से बचने के लिए शहरवासी जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकले। हाईवे पर भी दोपहर को वाहनों की आवाजाही कम रही। शहर में दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी रही। सूरज ढलने के बाद भी गर्म हवाओं और उमस का दौर जारी रहा।
आफत के बाद मिलेगी राहत
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। मौसम के शुष्क होने से गर्म हवाएं और तेज हो रही हैं, जिससे गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। वहीं, कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 27 जून को अच्छी बारिश होने के आसार हैं। यह बारिश वेस्ट यूपी में रहेगी और दो दिन तक राहत मिलेगी। 29 जून के बाद जल्द ही मानसून भी दस्तक दे देगा। फिलहाल दो दिन तक मौसम गर्म बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें