बागपत सहारनपुर के ध्यानार्थ
सरधना। मेला बूढ़ा बाबा मेले में रविवार शाम को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आसपास के साथ ही दूर दराज से आए पहलवान शामिल हुए। दंगल में मुख्य अतिथि इस्लाम मलिक पहलवान रहे। उद्घाटन शरद त्यागी ने किया। इस दौरान पहलवानों ने दंगल में दांव पेंच दिखाए।
दंगल में सबसे बडी कुश्ती शादाब छपरौली व विशु मेरठ के बीच कराई गई जो की बराबरी पर छूटी यह कुश्ती 71 सौ रुपये की कराई गई। दूसरी 41 सौ रुपये की कुश्ती मोसीन सिक्का व अल्ताफ छपरौली के बीच कराई गई, यह भी बराबरी पर छूटी। महिला कुश्ती में तपस्या सहारनपुर व नेहा मेरठ के बीच कराई गई, जिसमें नेहा मेरठ ने 21 सौ रुपये की कुश्ती में सहारनपुर की तपस्या को हराया। इसी के साथ निर्मल जलालपबाद व संदीप मेरठ के बीच क्रुश्ती हुई जिसमें निर्मल ने संदीप को हराया। जावेद गंगोह व राहत छपरौली के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी रही। अफजाल मंजूर, हाजी फईमुद्दीन मंजूूर मलिक, गौरव समारोह पूर्व चैयरमेन निजाम अंसारी, रहीसूद्दीन उर्फ मुन्ना, शाहरूख उर्फ बंटी, शाहवेज, इमरान ठाकुर, अमन गुप्ता, कमर अंसारी, तुषार त्यागी आदि सभासदगण भी मौजूद रहे। कुश्ती में राजेंद्र पहलवान रेफरी रहे।