फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव औरंगाबाद में शनिवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे किठौर विधान सभा विधायक सतवीर त्यागी ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। वहीं किठौर विधायक सतवीर त्यागी ने इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 की तैयारी के लिए वोट बनवाने की भी अपील की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर पाल सिंह, सुशील कांबोज, पंकज गर्ग, लीले वर्मा, पूर्व प्रधान सतप्रकाश उर्फ कालू पचपेडा आदि मौजूद रहे।


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया
गंगानगर। भाजपाइयों ने शुक्रवार को गंगानगर कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वार्ड पार्षद गुलवीर सिंह, संजय शर्मा, कृष्ण कुमार, धर्मवीर सिंह, राकेश अरोड़ा, हरेंद्र, आंनद, केबी थापा व एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर भाजपा कंकरखेड़ा पल्लवपुरम मंडल की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पल्लवपुरम फेज टू स्थित मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। रविंद्र शर्मा ने कहा कि 23 जून 1953 को कश्मीर के दो संविधान और दो झंडे के विरोध में कश्मीर में गिरफ्तारी देते हुए शहीद हो गए थे। ठाकुर ओपी सिंह ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बलिदान दिवस के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया जाता है। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। संचालन महेंद्र प्रजापति ने किया। मीरा सिंह, सतेंद्र रंधावा, छात्र नेता अंकुर मुखिया, शिवकुमार शर्मा, आशीष गुर्जर, संजय गुप्ता, विनय श्र्मा, सुधीर रस्तोगी, विनोद शर्मा, आरएन तिवारी, तरुण ओबराय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो समाचार
विजय बहादुर पाठक का किया स्वागत
मोदीपुरम। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक का मेरठ से मुजफ्फरनगर जाते हुए कंकरखेड़ा-पल्लवपुरम मंडल के अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विजय पाठक ने कार्यकर्ताओं से 2019 में पार्टी के लिए मजबूती से काम करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने विजय पाठक के समक्ष कार्यकर्ताओं की समस्याओं से रुबरु कराया। महेंद्र प्रजापति, मीरा सिंह, छात्र नेता अंकुर मुखिया, सतेंद्र रंधावा, शिव कुमार शर्मा, आशीष गुर्जर, तरुण ओबराय, विनय तोमर, सतीश प्रजापति, संजय गुप्ता, अनिल पुंडीर, विनय शर्मा, सतीश प्रजापति, संजय गुप्ता, अनिल पुंडीर, विनय पुंडीर, सुधीर रस्तोगी, विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, आरएन तिवारी, सुदेश अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें