फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडागांव मे किसान पाठशाला का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बड़ागांव में बृहस्पतिवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनवीर मलिक ने ग्रामीणों और किसानों को उनकी आय दुगनी करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, सौभाग्यवती योजना, किसान बीमा योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक परमेंद्र गिरी द्वारा किसानों को नई तकनीकी एवं कृषि से संबंधित जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। किसान पाठशाला में जीत सिंह, नरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, शोबीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अमरजीत, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें