फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोला झाल गंगनहर में गिरी युवती का तीन दिन बाद भी पता नहीं चल पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। भोला स्थित गंगनहर में सोमवार रात गिरी महिला की तलाश बुधवार को भी पूरे दिन गंगनहर में की गई। हालांकि उसका पता नहीं चल पाया है। दिनभर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गोताखोर महिला की तलाश में गंगनहर को खंगालने में लगे रहे।
विज्ञापन

गांव खिवाई निवासी अब्दुल रहमान और उसकी पत्नी रजिया ईद की शुभकामना देने के लिए गांव खेड़की गये थे। सोमवार रात दोनों बाइक से खिवाई के लिए चले। भोला में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते दोनों गंगनहर में जा गिरे। किसी प्रकार अब्दुल रहमान गंगनहर से सही सलामत बाहर आ गया। हालांकि रजिया को गंगनहर में कुछ पता नहीं चल पाया। जानकारी पाकर पुलिस और ग्रामीणों ने पूरी रात रजिया की गंगनहर में तलाश की। मंगलवार को पूरे दिन गोताखोरों एवं ग्रामीणों ने गंगनहर में रजिया की तलाश की। रजिया का कुछ पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों और गोताखोरों ने बुधवार सुबह से ही गंगनहर में रजिया की तलाश शुरू की। उसका कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने टीकरी गंगनहर पुल पर जाल भी लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें