फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: घर में घुसकर किशोरी से बलात्कार, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी

Wed, 20 Jun 2018 08:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की है। सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी युवक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।   

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह 15 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। परिजन खेतों पर काम करने गए थे। उनके पड़ोस में मूल रूप से गांव धोलड़ी थाना जानी हाल निवासी मोदीपुरम निवासी युवक रिश्तेदारी में आया था। वह किशोरी को घर पर अकेला देख बदनीयती से मकान में घुस गया। उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : उत्तर प्रदेश: डरा धमकाकर किशोरी का अपहरण, फिर दरिंदे ने किया दुष्कर्म

इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजन घर पहुंचे तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। परिजन किशोरी को लेकर मुल्हैड़ा चौकी पहुंचे। इसके बाद थाने आकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपी समीर पुत्र शमशेर निवासी मोदीपुरम के खिलाफ दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें