जाम में फंसे विधायक, थाना प्रभारी ने निकलवाया
मवाना। नगर में जाम की समस्या दोबारा पैर पसारने लगी है। लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रविवार को थाने के सामने ही जाम में फंसे विधायक की गाड़ी को स्वयं थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर निकलवाया। बाद में विधायक दिनेश खटीक और सोमेंद्र तोमर ने पहुंच थाने में चल रही रंगाई पुताई की जानकारी ली तथा निरीक्षण किया।
रविवार को विधायक दिनेश खटीक और विधायक सोमेंद्र तोमर आज एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। थाने के सामने लगे जाम में वह भी फंस गए। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। लगभग आधा घंटे लगे जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या का मुख्य कारण सड़क किनारे बनी अवैध पार्किंग तथा ठेले आदि के खडे़ होने के कारण है। लेकिन इस समस्या से निजात के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फुटपाथ को खाली कराना आवश्यक नहीं समझते हैं। लगभग तीन माह पूर्व तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी को भी नगर के मुख्य मार्ग के इस जाम से दो चार होना पड़ा था।
े