फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटस ने सीखा योगा, ट्रेफिक नियमो की भी ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में एनसीसी के वार्षिक कैंप का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
लावड़। कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 71 यूपी वाहिनी एनसीसी मेरठ द्वारा एनसीसी के वार्षिक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में शनिवार को कैडेट्स को विभिन्न अभ्यास और प्रशिक्षण कराया गया। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

लावड़ स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुरू हुए एनसीसी के वार्षिक कैंप में एनसीसी के 500 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैंप में शनिवार को सूबेदार मेजर रूपलाल द्वारा कैडेट्स को योग के विभिन्न आसनों एवं प्रणायाम का अभ्यास कराया। लांस हवलदार भंडारी ने कैडेट्स को मैप रीडिंग, विभिन्न दिशाओं का विस्तृत ज्ञान कराया और उनका अभ्यास कराया। लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार और हवलदार प्यारा सिंह ने कैडेट्स को एनसीसी के इतिहास, विभिन्न अंगों, कैंप के प्रकार और एनसीसी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त कैंप में यातायात अनुदेशक सुनील कुमार शर्मा, कांस्टेबल मंटी कुमार, महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा ने विभिन्न चार्ट, मॉडल की सहायता से कैडेट्स को विभिन्न नियमों, संकेत, यातायात दंड के प्रावधान के बारे में जानकारी दी। कैंप में होने वाले विभिन्न प्रशिक्षणों का आयोजन कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस दौरान एएनओ कप्तान लवकुश रुहेला, लेफ्टिनेंट संजय कुमार, हवलदार मंजीत सिंह, हवलदार गुरसेवक, सूबेदार मेजर रूपलाल, सूबेदार बलदेव सिंह, सूबेदार केवल सिंह आदि का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें