फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से अतिक्रमण हटवाने की मांग।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव गणेशपुर के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में गांव के एकमात्र तालाब पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होेंने पत्र में अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में कहा कि गांव में मुख्य सड़क के पश्चिम में रजवाहे से लगा तालाब है। यह काफी पुराना है। सरकारी अभिलेखों में तालाब का रकबा 16 बीघा दर्ज है। गांव के ही कुछ दबंगों ने तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जे के चलते तालाब का रकबा घटकर आठ बीघा के आसपास रह गया है। जिस कारण गांव का समस्त पानी तालाब में नहीं जा पा रहा है। इसके चलते गंदा पानी मुख्य मार्ग तथा गांव में भरा है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने तालाब को अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है। पत्र में शिवदत्त शर्मा, कालीचरण, कुलदीप त्यागी, बिल्लू सिंह, बिजेंद्र, विकास, राजेंद्र, मुखत्यारे, वीरेंद्र, हेमंत आदि के नाम हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें