फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा लेने पहुंची एमडीए की टीम, हाईकोर्ट का आदेश देख वापस लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लवपुरम फेज दो स्थित पेट्रोल पंप के पास जमीन पर कब्जा लेने पहुंची थी टीम
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित पेट्रोल पंप के पास 2600 मीटर जमीन पर कब्जा लेने पहुंची एमडीए की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान कब्जेदारों ने जमकर हंगामा किया। बताया कि हाईकोर्ट ने जमीन पर फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को एमडीए के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर डीसी तोमर प्रशासनिक अधिकारी एवं पल्लवपुरम पुलिस के साथ जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे। वहीं जमीन पर अपना मालिकाना हक बता रहे पेट्रोल पंप के मालिक सुरेंद्र कुमार गौड़ एवं पुरुषोतम दयाल गौड़ ने सात जून के हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी की दिखाई, जिसके बाद टीम लौट गई। इससे पहले जमीन पर तार बंदी करने को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। पंप मालिक सुरेंद्र कुमार गौड़ का आरोप है कि एमडीए ने 7 मई को जमीन पर ध्वस्तीकरण किया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने एमडीए को फटकार लगाई थी। वहीं एक्जीक्यूटिव इंजीनियर डीसी तोमर का कहना है कि यह जमीन एमडीए की है। इस संबंध में हाईकोर्ट में पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें