फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुवा समुदाय के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दौराला रेलवे स्टेशन पर मछुआरा समुदाय के लोगों ने आरक्षण की मांग एवं तहसील स्तर से प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन रोकने का भी प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने डीएम के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सरधना तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

दौराला रेलवे स्टेशन के पास मछुआरा समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के जिलाध्यक्ष जगरोशन कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश में तुरैहा, मझवार, खैरवार, गौड़, बेलदार वर्ष 1950 से अनूसूचित जाति में हैं। काहर, कश्यप, केवट, मल्लाह, धीवर, बिन्द को पिछड़ा वर्ग की सूची से विलोपित करने की अधिसूचना जारी की गई है। जिसके चलते मछुआरा समुदाय के लोगों ने कई बार डीएम को ज्ञापन देकर शासनादेश के अनुपालन का विरोध किया और हाईकोर्ट से स्टे भी लिया था। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने पूर्व में लिया गया स्टे समाप्त कर दिया है। धरने में मौजूद आम दल के अन्य वक्ताओं राजकुमार कश्यप, राजेश तुरैह, प्रदीप कश्यप, संजय कश्यप आदि ने बताया कि मछुआरा समुदाय को पूर्व की भांति आरक्षण देने और तहसील स्तर से उनके जाति प्रमाण पत्र वितरित करने की मांग को लेकर यह धरना-प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दौराला रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन रोकने का प्रयास किया। जिसे लेकर पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल को इन लोगों ने जिलाधिकारी के नाम अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की मांग पर उन्होंने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें