दौराला। थाना क्षेत्र के गांव से लापता हुई किशोरी को बंधक बनाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दो दिन तक गैंगरेप किया। किशोरी को आरोपी देर रात शोहराब गेट डिपो पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित लिफ्ट लेकर दौराला थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद किशोरी के बयान दर्ज किए।
दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार को अपनी बहन के अपहरण की आंशका जताते हुए दौराला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी को दो दिन पहले तीन अज्ञात युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद तीन दिन तक कहा रखा, इस बारे में किशोरी को नहीं पता है। तीनों युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद तीनों युवक किशोरी को शुक्रवार की देर रात गाड़ी से शोहराब गेट डिपो पर छोड़कर फरार हो गए। वहां पर किसी तरह लिफ्ट लेकर किशोरी दौराला थाने पहुंची और इंस्पेक्टर मनोज मिश्र को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रात में परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने शनिवार सुबह किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और 161 के बयान दर्ज किए हैं। तीनों आरोपी युवक गांव के ही समुदाय विशेष के बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
वर्जन
किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर 161 के बयान दर्ज करा दिए हैं। इनके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियाें को भी पकड़ लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर दौराला, मनोज मिश्र
मुख्य बातें
नशीला पदार्थ सुंघाकर बंधक बनाया, मेरठ सोहराब गेट डिपो पर छोड़ भागे आरोपी
लिफ्ट लेकर थाने पहुंची किशोरी, घटना की जानकारी दी, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया
आरोपियों की तलाश में दबिश, तीनों आरोपी दूसरे समुदाय के हैं