फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भामौरी में दो पक्षों में संघर्ष-चले धारदार हथियार हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
विज्ञापन

सरधना। भामौरी गांव में शुक्रवार को दिन में हुए बच्चों-बच्चों के विवाद में देर शाम बड़ों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। संघर्ष दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार चले और तमंचे से फायरिंग भी हुई। गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन

भामौरी निवासी राजकुमार व पप्पू पक्ष के बच्चों के बीच शुक्रवार को दिन में कहासुनी हो गई। लोगों ने बच्चों के बीच विवाद में मामला शांत करा दिया। लेकिन शुक्रवार को देर शाम बच्चों के विवाद को लेकर ही पप्पू व राजकुमार पक्ष में संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार भी चले और तमंचे से फायरिंग भी की। गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी। संघर्ष में पप्पू पक्ष से पप्पू के दो लड़के विपिन व सोनू व सोनू का चचेरा भाई कपिल पुत्र सोमपाल भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में पप्पू ने राजकुमार पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। एसएसआई मुकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


खास बातें:
घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें