लावड़। मसूरी मार्ग पर महल गांव के निकट एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल का लावड़ के एक क्लीनिक में उपचार कराया है।
मुजफ्फरनगर निवासी अनुज कुमार शुक्रवार शाम को गंगानगर से घर लौट रहा था। बताया कि जब वह लावड़-मसूरी मार्ग पर महल गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक कैंटर के चालक ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अनुज कुमार घायल हो गया। मौके पर एकत्र लोगों ने घायल को लावड़ के एक क्लीनिक में उपचार दिलाया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चलती रही। जिस कारण तहरीर नहीं दी गई है।