फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समौली गांव में महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
समौली में महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

दौराला। समौली गांव में एक महिला से दो युवकों ने घेर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ दौराला थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र के गांव समौली निवासी एक महिला बृहस्पतिवार दोपहर अपने घेर में काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो युवक महिला को घेर में अकेला देख अंदर घुस गए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। पीड़िता ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ दौराला थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन



खास बातें:
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें