पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा
सरधना। सुरानी के जंगल में बृहस्पतिवार को सुबह के समय ईंख के खेत में गोवंश के अवशेष पडे़ दिखाई दिए।
गोवंश के अवशेष पडे़ देख लोगों में रोष फैल गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे। गोवंश के अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया। इस मामले में ग्राम प्रधान बबलू की तहरीर पर अज्ञात गो-तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
कोतवाली क्षेत्र के सुरानी गांव के जंगल में एक ईंख के खेत में बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने गोवंश के अवशेष पडे़ देखे। गोकशी की सूचना पर मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक को बुलवाकर गोवंश की पुष्टि कराई। पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को पास में ही गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबवा दिया। साथ ही ग्राम प्रधान बबलू की तहरीर पर अज्ञात गो-तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर का कहना है कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गोकशी में शामिल लोगों का पता लगाकर कार्रवाई कराई जाएगी।