फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार को टक्कर मारी, कार सवार मर्चेंट नेवी के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मोहिउददीनपुर रोड पर थाना सीमा के समीप बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, थाना पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची तथा कार में फंसे शव को बाहर निकाला। इसके बाद यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन

मेरठ के पल्लवपुरम निवासी गौरव सरीन (28) पुत्र सतीश सरीन मर्चेंट नेवी में सिंगापुर में तैनात था। वह दो दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस के अनुसार गौरव बृहस्पतिवार को अपनी स्विफ्ट कार से मोहिउद्दीनपुर होते हुए खरखौदा में दोस्त से मिलने आ रहा था। उसकी कार मोहिउद्दीनपुर रोड पर खरखौदा सीमा के पास पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें गौरव सरीन गंभीर हालत में कार में फंस गया। उधर, राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस कंट्रोल दी। वहीं, दोनों वाहन सड़क के बीच में आ जाने से जाम लग गया। उधर, पुलिस कंट्रोल रूम से घटना की जानकारी खरखौदा पुलिस को दी गई। इसके करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे गौरव को बाहर निकाला तथा सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने फोन के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इस पर गौरव के पिता, भाई और मां समेत अन्य लोग सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, आरोपी ट्रक चालक फरार है।
दो दिन पहले ही लौटा है सिंगापुर से
परिजनों के अनुसार गौरव मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। वह इस समय सिंगापुर में तैनात था तथा दो दिन पहले ही घर लौटा था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को गौरव बिना बताए घर से कार लेकर निकला था। पुलिस द्वारा हादसे की जानकारी के बाद पता चला। वहीं, मौके पर पहुंची एक महिला ने बताया कि गौरव उसके बेटे का दोस्त है तथा सिंगापुर से आने के बाद अपने दोस्त के मिलने आ रहा था।
विज्ञापन

गौरव की मां जिला जज के यहां प्रशासनिक अधिकारी
मृतक गौरव का भाई, माता एवं पिता सीएचसी पहुंचे तो पुलिस शव को सील कर रही थी। इसके बाद पुलिस शव को थ्रीव्हीलर में ले जाने लगी। इसका परिजनों ने विरोध किया। परिजनों ने बताया कि मृतक की मां शशि जिला जज के यहां प्रशासनिक अधिकारी हैं। वहीं, परिजन शव को निजी वाहन में पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए।
पुलिस की गाड़ी किसी काम से ले जा रख थी। इस कारण पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हुई। वहीं, मृतक पक्ष की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।-रविचंद्रवाल, कार्यवाहक थानाध्यक्ष खरखौदा
विज्ञापन

मुख्य बातें
मोहिउद्दीनपुर सीमा के समीप हुआ हादसा, सड़क पर दोनों तरफ लगा जाम
हादसे की जानकारी देने के करीब एक घंटा बाद मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें