बहसूमा। कस्बा स्थित डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दिनेश खटीक ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके एवं पुष्प अर्पित करके किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक राजपूत ने बताया कि कक्षा दस के छात्र अभिषेक भारती को 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां एवं जिले में दूसरा तथा ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया। विधायक ने दसवीं के टॉपर्स को 51 सौ रुपये भेंट स्वरूप देकर उत्साहवर्द्धन किया। कक्षा दस में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ओजस्वी भाटी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सबा परवीन को 11 सौ रुपये छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए। इसके अतिरिक्त कक्षा बारह के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विनेश कौशिक, द्वितीय स्थान अर्पित व अभिनव तृतीय स्थान पर पूजा सरकार एवं कॉमर्स वर्ग में प्रियंका को प्रथम स्थान द्वितीय स्थान मनीषा देयोल आदि को सम्मानित किया गया। विधायक दिनेश खटीक ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें तो सिर्फ सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत सचिव जगदीश त्यागी ने अभिभावकों को बधाई देकर सभी आभार जताया। इस मौके पर दीपक राजपूत, जिया जैदी, अनुज त्यागी, जसप्रीत कौर आदि उपस्थित रहे।
कुकर्मी को जेल भेजा
बहसूमा। पुलिस ने क्षेत्र के गांव निवासी इंद्रेश को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। उसने गांव के मंदबुद्धि युवक से खेत में ले जाकर कुकर्म कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ पीड़ित के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
रालोद की जीत पर जश्न
बहसूमा। कैराना लोकसभा क्षेत्र से रालोद की तबस्सुम बेगम की रिकार्ड जीत पर जगह-जगह जश्न मनाया गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने कैलाशपुरी में एकत्र होकर ढोल-नगाडे़ बजाकर जीत का जश्न मनाया। रालोद नेता जयवीर अहलावत ने कहा कि यह किसानों की जीत है। भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार किसानों के हितों बात कर सत्ता में आई थी, लेकिन अब किसान विरोधी हो गई है। किसानों को लोन माफी के नाम पर वोट लेकर उन्हें केवल धोखा दिया। इस मौके पर काफी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।