फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पार करते युवक को कार चालक ने टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला शुगर मिल में मजदूरी करके घर लौैट रहे एक युवक को दौराला थाने के सामने हाइवे पार करते समय कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दौराला कस्बे की बंगला कॉलोनी निवासी हरेश (20) पुत्र सुरेश दौराला शुगर मिल में ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। बताया कि वह मंगलवार देर रात मिल में काम खत्म करके पैदल अपने घर लौट रहा था। वह दौराला थाने के समीप हाइवे पार कर रहा था। इसी दौरान सकौती की ओर से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घर में मचा कोहराम
हाइवे पर मंगलवार देर रात हुए हादसे में हरेश की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से ही मृतक के पिता सुरेश, मां कमला, भाई नरेश और राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
मंगलवार देर रात दौराला शुगर मिल में मजदूरी कर लौट रहा था
घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर हुआ फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें