सरधना। पालिका के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न ठेके छोडे़ गए। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार सिंह और चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी मौजूद रहे। लाइट का ठेका सिंह इंटरप्राइजेज को 25 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से छोड़ा गया। रंगाई-पुताई का ठेगा 43 हजार रुपये में जहीर ठेकेदार को छोड़ा गया। टेंट का ठेका पारस टेंट हाउस को 6 हजार रुपये प्रति कार्यक्रम के हिसाब से छोड़ा गया। साउंड का ठेगा तंजुम को 71 हजार रुपये में छोड़ा गया। हालांकि ग्राउंड का ठेका नहीं छोड़ा जा सका। सरधना टेंट हाउस के ठेकेदार योगेंद्र ने बताया कि वह टेंट का ठेका पांच हजार प्रति कार्यक्रम के हिसाब से लेने को तैयार था, लेकिन पालिका के लिपिक द्वारा रुपये जमा कराने के बाद भी उसे टेंडर फार्म नहीं दिया गया। टेंट का ठेका दोबारा से छोडे़ जाने की मांग की। वहीं ठेकेदार, पालिका लिपिक विपिन ने आरोप को बेबुनियाद बताया।