फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन चला तो मायावती होगी 2019 की प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित नौगजा पीर के समीप स्थित पूर्व मंत्री की फैक्ट्री में सोमवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी शम्सुद्दीन राईन ने महागठबंधन को देश का भविष्य बताया।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित नौगजा पीर पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब की मीट फैक्ट्री में आयोजित रोजा इफ्तार में मुख्य अतिथि बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेेश प्रभारी शम्सुद्दीन राईन रहे। उन्होंने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए हुए गठबंधन में सीटों के बंटवारे में यदि बसपा के हिस्से में उचित सीटें आती हैं तो 2019 में मायावती ही देश की प्रधानमंत्री होगी। वहीं, कैराना और नूरपुर उपचुुनाव में जीत का दावा किया। बसपा सभी धर्मों की पार्टी है। इसमें किसी जाति विशेष एवं धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की जाती है। चुनाव परिणाम ही 2019 की दिशा तय करेगा। लोकसभा चुनाव में दलित-मुस्लिम गठबंधन बनने के संकेतों से भाजपा में बेचैनी बनी हुई है। पहले फूलपुर, गोरखपुर उपचुनाव एवं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हम इसे साबित कर चुके हैं। भाजपा दलित कार्ड खेलते हुए उन्हें साधने का प्रयास कर रही है। हालांकि सभी लोग भाजपा को समझ चुके हैं तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। इस रोजा इफ्तार पार्टी में हजारों लोग मौजूद रहे। इमरान याकूब, सतपाल पेपला, नरेश गौतम जोन कोर्डिनेटर, मोहित जाटव जिलाध्यक्ष, सुभाष प्रधान, राजकुमार गौतम, बाबूराम जाटव, शारदा प्रधान, हेमंत प्रधान, राशिद प्रधान, प्रवीण वशिष्ठ, साजा सैफी, मुनकाद जिसौरी जिला प्रभारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पूर्व मंत्री की फैक्ट्री में रोजा इफ्तार का आयोजन
बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेेश प्रभारी शम्सुद्दीन राईन रहे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें