फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तम्बाकू से दूरी बनाएं, जिंदगी के करीब आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालकर किया जाएगा तंबाकू के प्रति जागरूक
विज्ञापन

मेरठ। तंबाकू निषेध सप्ताह शुरू हो गया है। इसके तहत शहर में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को तंबाकू के खतरों से अवगत कराया जाएगा। जागरूक करने के उद्देश्य से रैलियां निकाली जाएंगी और पंफ्लेट बांटे जाएंगे। 31 मई को विश्व तंबाकू दिवस मनाया जाएगा, जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि तंबाकू सामाजिक विकास के लिए खतरा है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में पता चला है कि मेरठ में करीब चार लाख लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। धूम्रपान करने वालों के फेफड़े हमेशा उन लोगों से कम काम करते हैं, जिन्होंने धूम्रपान नहीं किया। धूम्रपान करने वाले जिन व्यस्कों को दिल की बीमारी घेरती है उसकी नींव किशोरावस्था में किए गए धूम्रपान के दौरान ही रखी जाती है। तंबाकू उत्पादों के नुकसान से बचाने के लिए साल 2003 में कोटपा अधिनियम बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा छुड़ाने के लिए शुरू होगा क्लीनिक
तंबाकू छुड़ाने के लिए जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू होने वाली है। पुरुष सर्जिकल वार्ड के एक कमरे में इसे चलाया जाएगा। काउंसलिंग की जाएगी और विशेष प्रकार की एक च्विंगम दी जाएगी, जिससे उनकी तंबाकू सेवन और धूम्रपान करने की लत छूट जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को दो लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें