मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर 27 मई (रविवार) को बागपत में प्रधानमंत्री की रैली में होने वाला वकीलों का प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि शनिवार को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जानी के नेतृत्व में प्रभारी आयुक्त/जिलाधिकारी मेरठ अनिल धींगड़ा व एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के साथ बार के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय से वार्ता करने के बाद आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल के समक्ष ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। महामंत्री के अनुसार विचार विमर्श के बाद 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बागपत आगमन पर वकीलों द्वारा प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी व एसएसपी मेरठ द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप प्रधानमंत्री से समय लेकर उनसे मिलने का प्रयास किया जाएगा।
खास बातें:
हाईकोर्ट बेंच आंदोलन
27 मई को बागपत में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में की थी प्रदर्शन करने की घोषणा
डीएम ने बार के प्रतिनिधिमंडल को दिया प्रधानमंत्री कार्यालय से समय लेकर मिलवाने का आश्वासन