फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के नहीं थे पर्याप्त संसाधन, बेबस रहा सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के नहीं थे पर्याप्त संसाधन, बेबस रहा सिस्टम
विज्ञापन

सरूरपुर/मेरठ। बजाज शुगर मिल किनौनी की डिस्टलरी यूनिट में अल्कोहल के लोडिंग प्वाइंट (टैंक) पर मिल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन होने के दावे किए गए। लेकिन मौके पर हालत देखकर पुलिस-प्रशासन के अफसरों के सामने यही सामने आया कि संसाधन पर्याप्त नहीं थे। जिसके कारण पूरा सिस्टम बेबस नजर आया।
यहां मिल में अल्कोहल के आठ लोडिंग प्वाइंट (टैंक) हैं। करीब 120 लोग इस यूनिट में काम करते हैं। एक प्वाइंट में करीब एक लाख लीटर की क्षमता है। इतना बड़ा प्लांट होने के बाद भी आग से सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। यह बात शनिवार को डिस्टलरी में आग लगने के बाद सामने आई। इसी कारण देर रात तक आग बुझाने के लिए कोई सफलता नहीं मिली। बल्कि आग की रोकथाम के लिए मेरठ और आसपास के जिलों के अलावा सेना की दमकल भी जुटी थी। शाम करीब छह बजे नोएडा से फॉग फायर ब्रिगेड किनौनी मिल पहुंची। जिसने आग बुझाने के लिए प्रयास किए। जबकि डिस्टलरी महाप्रबंधक एबी सिंह कोई भी जवाब देने से बचते रहे। डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी देहात राजेश कुमार मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से ज्यादा चक्कर लगाए
टैंक में लगी आग को बुझाने के लिए आधी रात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी लाने के लिए 100 से ज्यादा चक्कर लगा चुकी थीं। नोएडा की फॉग फायर ब्रिगेड से अन्य लोडिंग प्वाइंट को बचाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें