क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री
- ग्रामीणों का आरोप, पुलिस की शह पर हो रही अवैध बिक्री
माछरा। आबकारी विभाग एवं स्थानीय पुलिस की साठगांठ से क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है सरकारी शराब के ठेकेदारों का आरोप है कि पुलिस की साठगांठ से शराब बिक रही है। किठौर थाना एवं मुंडाली अवैध शराब के हब बन चुके है किठौर पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को अवैध शराब के 70 पव्वे के साथ पकड़ लिया तथा जेल भेजा है।
मेरठ गढ मार्ग पर हसनपुर कलां में सरकारी शराब के दुकान के ठेकेदार नीलम प्रधान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, आबकारी मंत्री तथा डीएम आदि को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि किठौर क्षेत्र के हसनपुर कलां, माछरा, शोल्दा, अमरपुर, भटीपुरा, आदि गांवों में मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर, मेघराजपुर, भगवानपुर चटटावन, आदि गांवो मे खुलेआम हरियाणा मार्का के नाम से बनी हुई शराब बिक्री हो रही है कई बार किठौर व मुंडाली थाना पुलिस एवं आबकारी से भी शिकायत की परंतु पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है अवैध शराब की बिक्री होने से उनकी दुकान को नुकसान हो रहा है शायद यह गांव अब अवैध शराब के हब बन चुके है।
उधर किठौर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड्ढा मोड पर एक स्कूटी तथा उसमें रखे हरियाणा मार्का के 70 पव्वे और प्रवीण उर्फ पिंटू पुत्र कालूराम निवासी मुरलीपुर थाना मुंडाली तथा रामपाल पुत्र सतपाल निवासी भटीपुरा को गिरप्तार कर जेल भेजा गया है इंस्पेक्टर ने बताया कि अवैध शराब गांवों मे बिक्री नहीं होने दी जाएगी।