फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता सप्ताह का समापन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज आलोक सक्सेना की अध्यक्षता में चल रहे दस दिवसीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। जिला जेल में बंद महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों को विधिक सहायता, शिक्षा व व्यावसायिक शिक्षा, बीमारी आदि विषयों पर यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग, बाल कल्याण विभाग, वरिष्ठ अधीक्षक जेल, प्राधिकरण के पैनल विभाग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें