फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालकों ने सभासदों के साथ तहसील में हंगाम कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ई रिक्शा चालकों ने नगर पालिका सभासदों को साथ लेकर तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष हंगामा किया। उन्होंने ज्ञापन उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव को सौंपा। जिसमें ठेकेदार के आदमियों पर नाजायज वसूली करने का आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर के ई रिक्शा चालक काफी संख्या में आधा दर्जन सभासदों के साथ तहसील पहुंचे। उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर हंगामा किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने रिक्शाओं पर बिल्ले लगाने का ठेका छोड़ा था। जिसमें कुछ राशि रिक्शा चालकों के लिए निर्धारित की गई थी। आरोप है कि रिक्शा चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि ठेकेदार के लोग चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति रिक्शा की वसूली कर रहे हैं। नगर पालिका से निर्धारित की गई धनराशि पूछे जाने पर मारपीट एवं जेल में बंद कराने की धमकी दी जाती है। ज्ञापन में मांग की कि जो पैसा निर्धारित किया गया है उससे ज्यादा ठेकेदार के लोग रिक्शा चालकों से वसूल न करें। ज्ञापन देने वालों में सभासद संजय कुमार, दीन मोहम्मद, बीना चौहान, सोनिका गुप्ता आदि सहित ई रिक्शा चालक अक्षय, अहसान, इदरीश, अंसार, सलमान, मौ. दानिश, आस मोहम्मद, गुलफाम, रईस, नजमुद्दीन आदि काफी संख्या में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें