फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत देकर तल्ख हो गए गर्मी के तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/मेरठ। सुबह तक राहत देने के बाद गर्मी के तेवर दोपहर होते-होते तल्ख होते गए। जिसके बाद दिन का तापमान भी करीब तीन डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में बारिश और आंधी के बाद अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बुधवार तड़के हल्की हवाएं चलीं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन उसके बाद हल्के बादलों के बीच तपिश बढ़ती गई। दिन भर तेज धूप और आंशिक बादलों का असर रहा। बादलों के चलते शाम के समय आंधी के आसार लगे। लेकिन मौसम सामान्य बना रहा।
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 65 व न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई। रात का तापमान भी एक डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में अब बदलाव दिखेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। लू का असर भी दिखेगा। आने वाले दिनों में तापमान फिर से 40 से पार जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें