फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने विद्युत आपुर्ति की समस्याओं को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में विद्युत आपुर्ति की समस्या को लेकर सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। नगर में करीब 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की। वहीं, जगह-जगह जर्जर हो रहे विद्युत लाइन के तारों को भी बदले जाने की मांग की। एसडीओ ने व्यापारियों को समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर की विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को व्यापारियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। नगर में बदहाल हो चली विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराने और जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने की मांग को लेकर एसडीओ कुमार अनिकेत को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर में कम से कम 18 घंटे विद्युत सप्लाई दिलाए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही देहात क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति शेडयूल के हिसाब से दिलाए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में ललित गुप्ता, दीपक जैन, इरशाद खान, सुनील जैन, जियाउर्रहमान, नवीन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें