फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें बैंड-बाजों डीजे समेत कई झांकियां शामिल रहीं। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का शुभारंभ काली खोलीधाम के महंत सुनील दास जी महाराज की माता उर्मिला देवी ने नारियल फोड़कर किया। इसके बाद विहिप के सह प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन जी ने भगवान को भोग लगाया। नगर पालिका के मैदान से रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। रथयात्रा थाना, सुभाष चौक, चौहान चौक, फलावदा मोड़, सुभाष चौक, खलील चौक, पांडव चौक बाजार से होते हुए वापस नगर पालिका मैदान पर पहुंची। रथयात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया और जलपान कराया। यात्रा में बैंड-बाजों, डीजे समेत लगभग 35 झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान 29 नंबर की झांकी बिजली के तारों की चपेट में आ गई, जिस कारण झांकी में आग लग गई। आग लगते देख कलाकार झांकी से कूदकर भागने लगे। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यात्रा में प्रमुख रूप से सौरभ शर्मा, रवि गोला, अमर रस्तोगी, अदिप रस्तोगी, आशू त्यागी, मयंक रस्तोगी, विनित, संदीप, आयुष, शिखर, सुभाष, सुनील, गौरव, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें