फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर में आग लगी, दो बच्चों समेत पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव जाहिदपुर में बृहस्पतिवार को एक ग्रामीण की रसोई में गैस सिलिंडर लगाने के दौरान उसका पिन निकल गया। सिलिंडर से निकली गैस से बाइक में आग लग गई। इस दौरान दो छोटे बच्चे समेत पांच लोग झुलस गये। वहीं, बाइक की टंकी फटने से मकान की दीवार गिर गई। पुलिस ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव जाहिदपुर निवासी मोनू पुत्र सतपाल प्रजापति गांव में ही चाट का ठेला लगाता है। मोनू बृहस्पतिवार सुबह चेतना गैस एजेंसी शास्त्रीनगर के गोदाम से रसोई गैस सिलिंडर बाइक पर लेकर आया। मोनू बाइक मकान के बाहर खड़ी करके सिलिंडर रसोईघर में ले गया। वहां सिलेंडर की सील खोलकर रेग्यूलेटर लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान सिलिंडर का पिन निकल गया तथा गैस का रिसाव होने लगा। इस पर मोनू सिलिंडर को लेकर बाहर आया तथा उसे बाइक के पास में रख दिया। बाइक का इंजन गर्म होने के चलते उसमें अचानक आग लग गई। बाइक धू-धूूकर जलने लगी। आग से गली में लगे बिजली के केबल भी जल गए। आग से मोनू, उसकी पत्नी वर्षा, 3 वर्षीय बेटी परी व दो वर्षीय बेटा दक्ष तथा पड़ोसी संतरपाल आदि झुलस गए। वहीं, बाइक की टंकी फटने से मोनू के घर की दीवार गिर गई।
आसपास के मकानों तक पहुंची आग
सिलिंडर से निकली गैस से लगी आग आसपास के मकानों तक भी पहुंच गई। कुछ ही समय में सिलिंडर की पूरी गैस बाहर निकलने से आग स्वयं बुझ गई। इससे सिलिंडर फटने से बच गया।
विज्ञापन

लापरवाही बन रही हादसों का सबब
नियमानुसार बुकिंग के बाद एजेंसी को प्रशिक्षित डिलीवरी मैन सिलिंडर लेकर ग्राहक के घर जाएगा तथा उसे रसोईघर में लगाएगा। यदि किन्हीं कारणों से सिलिंडर में रिसाव है तो डिलीवरी मैन उसे वापस लेकर जाएगा। दूसरा सिलेंडर लाकर लगाएगा। इसके लिए ग्राहक प्रति सिलेंडर 19 रुपये अधिक अदा करता है।
सेफ्टी कैप रोक सकता है पिन निकले लीक सिलेंडर को
विशेषज्ञ के अनुसार यदि किन्हीं कारणों से सिलिंडर का पिन निकल जाता है या उसमें रिसाव होने लगता है तो सेफ्टी कैप के चलते गैस बाहर नहीं आ सकेगी। सेफ्टी कैप सिलिंडर से हटाते ही गैस बाहर निकलने लगेगी।
इस मामले में चेतना गैस एजेंसी के मैनेजर अमन पांडे के अनुसार बडे़ सिलेंडर से रिफलिंग कर छोटे सिलेंडर में भरते हैं। इसमें एजेंसी की कोई कमी नहीं है। ग्राहक द्वारा सिलिंडर को कैसे प्रयोग किया जा रहा है। इसके बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गांव जाहिदपुर में रसोई में गैस सिलिंडर लगाते समय पिन निकल जाने से हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें