फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन मौसम साफ, 13 से वेस्ट में फिर बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 24 घंटे के अंदर कभी धूल भरी आंधी के बाद बारिश और ओलावृष्टि हो रही है तो तेज हवाओं के साथ धूप खिल रही है। मंगलवार से बुधवार शाम तक इस तरह का मौसम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि राजस्थान और हरियाणा की तरफ से आ रहे तूफान या अंधड़ का खतरा तीन दिन के लिए टल गया है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। जिससे 13 मई से फिर वेस्ट यूपी में आंधी और बारिश के आसार है।
विज्ञापन

तूफान और आंधी की बीच वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार शाम को ओलावृष्टि और बारिश के बीच दिन-रात का तापमान गिर गया। रात में हवाएं भी ठंडी चलीं और मौसम भी खुशनुमा हो गया। रात में भी आंधी इतनी तेज थी कि शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम का मिजाज रात भर बदला हुआ दिखा। रुक रुककर बारिश और तेज हवाओं का दौर चलता रहा। बुधवार को शाम तक आसमान पर बादलों और धूप के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। रात में हुई बारिश का असर दिन के तापमान पर भी दिखा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 55 व न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर बारिश 7.6 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि अब तक बारिश 8.3 मिमी रिकॉर्ड दर्ज की गई है। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में एक डिग्री और रात के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट आयी है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि रात में आंधी और बारिश के चलते तापमान गिरा है। मौसम फिलहाल साफ रहेगा और खतरा टल गया है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 12 मई तक मौसम साफ रहेगा। फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 13 मई को वेस्ट यूपी में बारिश और आंधी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर रहेगा बारिश का असर
राजस्थान की ओर से बने साईक्लोन का असर हरियाणा से होते हुए पहाड़ी क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। जिस कारण से वहां पर दो दिन से बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो तीन दिन वहां पर बारिश का असर बना रहेगा। बारिश के चलते कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। वेस्ट यूपी में मौसम फिलहाल साफ रहने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें